भारत के मुरीद हुए फिनलैंड के राष्ट्रपति,

फिनलैंड राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भारत को एक उभरती हुई बड़ी ताकत बताया है और कहा कि भारत को रूस या चीन जैसी ताकत के तौर पर नहीं देखना चाहिए. उन्होंने पश्चिमी देशों से कहा है कि वे भारत के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करें.यह बात स्टब ने हेलसिंकी सिक्योरिटी फोरम 2025 में कही, जहां उन्होंने बताया कि भारत की भूमिका अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और राजनीति में बहुत अहम है.

स्टब ने कहा, भारत एक अलग और खास ताकत है, जो अपना रास्ता खुद चुनती है. हमें इसे चीन या रूस जैसी पारंपरिक ताकतों की तरह नहीं देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक शांति में बहुत बड़ा योगदान दे रहा है और इसलिए पश्चिमी देशों को दिल्ली के साथ ज्यादा सहयोग करना चाहिए.

भारत की भूमिका यूक्रेन युद्ध में महत्वपूर्ण

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका पर खास जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष को खत्म करने के लिए अहम कदम उठा सकता है. स्टब ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूक्रेन की स्थिति पर बातचीत की है और माना कि इस मामले में भारत के खास राजनीतिक और रणनीतिक हित हैं.

पश्चिमी देशों के लिए भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना जरूरी

स्टब ने पिछले महीने साफ कहा था कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों को भारत के साथ अपने कूटनीतिक रिश्तों में ज्यादा सम्मान और सहयोग दिखाना होगा. उन्होंने कहा था, अगर पश्चिमी देश ऐसा नहीं करेंगे तो वे इस रणनीतिक खेल में हार सकते हैं. उन्होंने चीन के तियानजिन में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सम्मेलन का भी जिक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल थे. स्टब ने कहा कि यह बैठक पश्चिमी देशों को याद दिलाती है कि वैश्विक सत्ता के संतुलन कितने अहम हैं और इसमें भारत की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts