सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में भीमाना पेट्रोल पंप के पास को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दो ट्रकों की आपस में टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में भयंकर आग लग गई।
आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। इस हादसे के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, राहत एवं बचाव कार्य जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।















