डीडवाना में कायमखानी समाज की बैठक, सलावत खान कुडली बने जिलाध्यक्ष

डीडवाना शहर कायमखानी छात्रावास में कायमखानी समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीडवाना-कुचामन जिले के जिला अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्व सहमति से सलावत खान कुडली को समाज का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्हें समाज हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष सलावत खान ने कहा कि कायमखानी समाज के लिए शिक्षा और खेल से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण भी करवाया जाएगा और समाज में फैली कुरीतियों को युवा और बुजुर्गों के सहयोग से समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिला कलक्टर से भूमि आवंटन कर विधायक कोटे से स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts