औरैया : प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत पत्र मिलने पर छात्रा भाग्या अवस्थी का विद्यालय में भव्य स्वागत

औरैया, सतेश्वर स्थित श्री शाहप्रभु दयाल पोरवाल इंटर कॉलेज की छात्रा भाग्या अवस्थी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत पत्र मिलने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल था। सोमवार को जब भाग्या अवस्थी विद्यालय पहुंचीं, तो विद्यालय की प्रबंधक शिवानी गुप्ता और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका माल्यार्पण और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में भाग्या को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें मेहनत और लगन के बल पर वास्तविक सफलता प्राप्त करने का मंत्र भी प्रदान किया। पत्र में उन्होंने गुजरात के बडनगर के विद्यालय में प्रेरणा कार्यक्रम के तहत भाग्या द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण के अनुभवों को साझा करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही, पीएम मोदी ने भाग्या को समृद्ध और विकसित भारत के लिए पंच प्राण, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, और कर्तव्य निर्वहन को प्राथमिकता देने जैसे महत्वपूर्ण मंत्र दिए।

गौरतलब है कि भाग्या अवस्थी ने श्री शाह प्रभु दयाल पोरवाल इंटर कॉलेज के माध्यम से जुलाई 2024 में गुजरात के बडनगर स्थित विद्यालय में प्रेरणा कार्यक्रम में भाग लिया था। वहां उन्होंने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।प्रधानमंत्री के पत्र के मिलने के बाद, विद्यालय की प्रबंधक शिवानी गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, क्षत्रिय महासभा के संरक्षक रविंद्र सिंह कुशवाह, उद्योगपति कमलकांत वर्मा, पूर्व नगर पालिका प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेई और संवेदना ग्रुप के सक्षम सेंगर समेत कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग्या के उज्जवल भविष्य की कामना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts