राजस्थान-हरियाणा सीमा के पास स्थित दोहा के तोडिया पर एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने सवारी से भरे खड़े टेम्पो में पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेम्पो चालक फिरोजपुर से सवारी लेकर नौगावा जा रहा था और उसने टेम्पो को सवारी उतारने के लिए एक तरफ खड़ा किया था। तभी ट्रेलर का चालक लापरवाही से तेज गति से आया और टेम्पो में टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टेम्पो आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गया और दोनों वाहन आपस में फंस गए। मौके पर ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में 4 बच्चों सहित 15 महिला और पुरुष घायल हुए, जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जबकि गंभीर घायलों को अलवर रैफर किया गया।















