मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा होटल सॉलिटेयर, मेरठ रोड पर भव्य दीपावली उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी, राकेश बिंदल, भीमसेन कंसल, आकाश कुमार, सतीश गोयल, पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और विकास स्वरूप ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में अमित चौधरी, सुनील गोयल, हरीश मित्तल और अक्षत जैन उपस्थित रहे, जिनका अध्यक्ष नीलकमल पुरी द्वारा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।उत्सव राजस्थानी थीम पर आधारित था, जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित सदस्यों और परिजनों ने बहुत पसंद किया। इस अवसर पर तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को नेहा साड़ी, वीतराग, नंदी बेक स्टूडियो, अकिवा इंडस्ट्री और बॉडी स्टेशन द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा लकी ड्रॉ अवार्ड, ऊंट की सवारी और पंक्चुअलिटी अवार्ड ने कार्यक्रम में उत्साह और बढ़ा दिया।फेडरेशन की परंपरा के अनुसार, शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुमारी अनु सिंह को स्व. नेकीराम गर्ग मेमोरियल पुरस्कार, कुमारी दिव्यांशी यादव को स्व. आदीश कुमार जैन मेमोरियल पुरस्कार तथा कक्षा 12 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त अभिषेक शर्मा को स्व. मोहन प्रकाश बंसल अवार्ड से सम्मानित किया गया।अध्यक्ष नीलकमल पुरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दीपावली सभी धर्मों द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है, जो एकता, प्रेम और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन परिवार इस पर्व को हर वर्ष सामूहिक रूप से परिवार के साथ मनाता है। कार्यक्रम का संचालन सचिव अभिषेक अग्रवाल ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत सह सचिव आशीष गर्ग ने किया। कोषाध्यक्ष आशीष बंसल ने सभी प्रायोजकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इवेंट अध्यक्ष अंकुर गर्ग और अंकित संगल रहे, जबकि सागर वत्स एवं श्रेय गोयल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।कार्यक्रम में नगर की जानी–मानी हस्तियाँ जैसे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, संजीव जैन, सुधीर गोयल, नरेश शर्मा, रविंदर अरोड़ा, राधेश्याम शर्मा, रवि नंदन, नवनीत गोयल, एडवोकेट लोकेश तायल, एडवोकेट निपुण मित्तल, सत्य प्रकाश, तुषार गुप्ता, एडवोकेट मोनू मित्तल, संजय मित्तल, अशोक मित्तल, अमित कुमार गर्ग सहित अनेक उद्यमी और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन ने दीपावली के उल्लास को और भी जीवंत बना दिया।















