भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
सीएम, डीएम, एसडीएम व विधुत विभाग के अधिकारियों को शिकायत,
शाहपुर:विधुत विभाग के जेई का नियम विरुद्ध सर्वे बना विवाद का कारण, किसानों के बीच बना भारी तनाव थाना क्षेत्र के गांव पलड़ी में किसान को नलकूप के लिए विधुत कनेक्शन देने के लिए विभाग के जेई द्वारा किये गए गलत सर्वे से गांव के किसानों में तनाव बना हुआ है। कनेक्शन धारक ने जबरदस्ती विधुत पोल खड़ा करते हुए पड़ोसी किसान के खेत मे खड़ी फसल को बुरी तरह नष्ट कर दिया। जिससे किसानों में आपसी तनाव बना हुआ है।
शाहपुर के गांव पलड़ी निवासी मनीराम ने अपने खेत मे लगे नलकूप के लिए विधुत कनेक्शन स्वीकृत कराया है जिसके लिए लगभग छह महीने पहले विधुत विभाग के जेई ने सर्वे कर दिए। जिस जगह पर लाइन के सर्वे किये गए वह लाइन अधिक लम्बाई की है। ना तो कम दूरी की लाइन से सर्वे किये गए ना ही उन खेत वाले किसानों की सहमति नही ली गयी जिनके खेतो से लाइन जानी है। जेई द्वारा किये गए सर्वे के बाद नलकूप लाइन का स्टीमेट बनाकर स्वीकृति दी गयी थी। दस दिन पूर्व नलकूप हेतु विधुत लाइन का सामान आ गया था। नलकूप मालिक ने पड़ोस के किसानों की बिना सहमति के उनके खेतो में खड़ी फसल में ट्रैक्टर से पोल खड़े कर दिए। जिससे किसान मुकेश व अमित की खड़ी गन्ने की फसल नष्ट हो गयी। किसानों ने विरोध करते हुए अन्य पोल लगाने से मना कर दिया। रविवार को जब तीसरे किसान धर्मपाल के खेत मे जब विधुत पोल खड़े करने का प्रयास किया तो दोनो पक्ष आमने सामने आ गए। किसानों के बीच खेत मे झगड़ा होने की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जबरदस्ती खेत मे पोल खड़े करने व फसल नष्ट करने वाले दो लोगो को हिरासत में ले लिया। किसान मुकेश, धर्मपाल व अमित ने बिना सहमति के किसानों के खेतों में सर्वे करने व जबरदस्ती पोल खड़े कर गन्ने की फसल को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, एसडीएम, विधुत विभाग के चीफ इंजीनियर, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि आदमपुर बिजलीघर के जेई ने नियम विरुद्ध सर्वे कर तनाव पैदा करा दिया है। विधुत विभाग के नियमानुसार कम दूरी पर पड़ने वाली लाइन से ही नई लाइन का सर्वे किया जाता है। उस स्थिति में बीच मे पड़ने वाले किसानों की सहमति भी लेना जरूरी होता है। लेकिन जेई द्वारा बिना सहमति के किये गए सर्वे से किसानों के बीच आपसी तनाव पैदा हो गया है।
















