भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। नई मण्डी पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गौकश अभियुक्तगण घायल गिरफ्तार। थानाक्षेत्र सिखेडा के ग्राम धन्धेडा के जंगल में हुई गौकशी की घटना का किया गया सफल अनावरण। अभियुक्तगण के कब्जे से तीन रास गौवंश जिंदा, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र तथा एक महिन्द्रा पिकअप बरामद। जनपद में गौतस्करी गौकशी की घटनाओं को रोकने ओर ऐसे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नई मण्डी रूपाली राव के निकट पर्यवेक्षण ओर प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बबलू सिंह के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस की ग्राम बागोंवाली के जंगल में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में दो शातिर गौकश अभियुक्तगण को घायल गिरफ्तार करते हुए थानाक्षेत्र सिखेडा के ग्राम धन्धेडा के जंगल में हुई गौकशी की घटना का किया गया। सफल अनावरण किया गया अभियुक्तगण के कब्जे से तीन रास गौवंश जिंदा, गौकशी के उपकरण, अवैध शस्त्र ओर एक महिन्द्रा पिकअप को बरामद किया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। रात्रि को थाना सिखेडा पुलिस को ग्राम धन्धेडी के जंगल में गौकशी की सूचन प्राप्त हुई थी जिस पर थाना सिखेडा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो, बाजरे के खेत में गौवंशीय पशुओं के अवशेष बरामद हुए । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सिखेडा पर मु0अ0सं0 55/2024 धारा 3/8 गौवध अधिनयम पंजीकृत किया गया ओर उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के सफल अनावरण तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी। नई मण्डी पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम धन्धेडी के जंगल में हुआ गोकशी घटना में सम्मलित अभियुक्त गौकशी करने के उद्देश्य से गौवंश को लेकर जा रहे है। थाना नई मण्डी पुलिस बागोवाली के बझेडी कट पर पर चैकिंग कर रही थी तभी एक महिन्द्रा पितअप को रूकने का इशारा किया गया तो पिकअप सवार व्यक्तियों द्वारा। पुलिस को देखकर पिकअप को बागोवाली जंगल की ओर मोड कर भागने लगें। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो खुद को पुलिस टीम से घिरता देख कर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किए गए । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 2 बदमाश घायल हो गए तथा 1 बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार कॉम्बिंग की जा रही है।















