अलवर जिले के बहतूकलां देवी धोलागढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े ग्यारह किलो गांजा और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा ज़ब्त किया है। यह गांजा अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा गया था।
थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव भनोखर के पिछोकरा का बास निवासी प्रमोद शर्मा गांजा बेचने की तैयारी में है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो आरोपी पुलिस की हलचल भांपकर स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने उसके घर की तलाशी में भारी मात्रा में गांजा और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।















