अलवर। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक अलवर का कार्यभार ग्रहण करने पर महेश कुमार मेहता तथा डाइट अलवर के नए प्रधानाचार्य ओमप्रकाश का स्वागत साफा व माला पहनाकर किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय विजय ने बताया कि यह अभिनंदन प्रांतीय मुख्य महामंत्री हरिकिशन यादव और महामंत्री प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। महेश कुमार मेहता का स्थानांतरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोंरखा कला से हुआ है, वहीं ओमप्रकाश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल बावला से स्थानांतरित होकर डाइट अलवर के प्रधानाचार्य पद पर नियुक्त हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधियों ने स्कूली शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और शैक्षिक नवाचारों को लेकर दोनों अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने संवाद को सकारात्मक बताते हुए आश्वासन दिया कि मिलजुलकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।















