मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर डीएम ने की समीक्षा बैठक,

मुजफ्फरनगर,जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सभासदों तथा अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यों में और तेजी लाना तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाना था।बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान पूरे जनपद में सक्रिय रूप से चल रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ घरघर जाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र (SIR फॉर्म) भरवा रहे हैं। उन्होंने सभी सभासदों से आग्रह किया कि वे अपनेअपने वार्डों में बीएलओ से नियमित समन्वय बनाकर कार्य में सहयोग करें, ताकि गणना प्रपत्र सही और पूर्ण रूप से भरे जा सकें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम रहती है।

इसलिए प्रत्येक सभासद को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके क्षेत्र में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मतदाता सूची को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तैयार किया जाए। इसके लिए बीएलओ और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां कहीं भी फॉर्म भरने में कठिनाई या किसी प्रकार की शिकायत सामने आए, वहां तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने भी सभी सभासदों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, क्योंकि यह कार्य भविष्य के चुनावों की आधारशिला है।अपर जिला अधिकारी गजेंद्र कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बताया कि SIR कार्यक्रम निर्वाचन आयोग की प्राथमिकता है, इसलिए इसकी समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि गणना प्रपत्र सटीकता से भरे जाएंगे, तो मतदाता सूची स्वतः ही त्रुटिहीन तैयार हो सकेगी।बैठक में सभासदों के साथसाथ संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नगर पालिका से जुड़े प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और संकल्प लिया कि अपनेअपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाकर अधिकतम लोगों तक इस अभियान की जानकारी पहुंचाई जाएगी। इस बैठक के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि मतदाता सूची का स्वच्छ और सटीक होना लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को इसमें अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts