बांदा। जनपद के अतर्रा तहसील अंतर्गत भदावल गांव में अवैध खनन का मामला सामने आया है। गांव के किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है कि खनन पट्टा धारक रात के अंधेरे में धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं।किसानों ने आरोप लगाया है कि अवैध खनन के लिए नदी की जलधारा को मोड़ दिया गया है, जिससे नदी में स्थित पंप कैनाल सूखने की कगार पर है। इस वजह से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। अवैध खनन का विरोध करने पर खदान संचालक के गुर्गो के द्वारा किसानों को धमकाया भी जाता है। ग्रामीणों ने त्रिपाठी कंस्ट्रक्शन नामक खदान संचालक पर अवैध खनन का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खनन पट्टा धारक रात के अंधेरे में भी धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।















