वीपीएम द्वारा आशाबहु की नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी डीएम से शिकायत

बांदा। बबेरू तहसील के अतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव के रहने वाले अरविन्द पुत्र रामदेव डीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़ित ने अपनी पत्नी सीमा को आशाबहु की नौकरी के लिए आवेदन किया था। पीड़ित की पत्नी का चयन हेतु कमासिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वी०पी०एम० संदीप गुप्ता द्वारा एक लाख रूपये लिया गया। पीड़ित ने दो किस्तों में पैसा दिया था, पहले 70,000 दूसरा 30,000 रूपये दिया था, लेकिन खुली बैठक में पत्नी सीमा का चयन नहीं हुआ, तभी अपना पैसा वी०पी०एम० संदीप गुप्ता कमासिन से वापस मांग की, लेकिन वीपीएम ने पैसा वापस नहीं किया और कई वादे किए, जिसकी पीड़ित के पास फोन की ऑडियो रिकार्डिंग भी मौजूद है। पीड़ित ने जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से किया था, साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर डाला था, जिसका नंबर 20017025009152 है। जिसको मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा ने संज्ञान में लेते हुए जांच किये जाने में ऑडियो रिकार्डिंग व सारे कागज, जो कि वीपीएम संदीप गुप्ता द्वारा दिया गया था। जांच अधिकारियों को दिया था, जिसमें वी०पी०एम० दोषी पाया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़िता ने डीएम बांदा से शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए दोषी वीपीएम संदीप गुप्ता पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts