तेज गर्मी से सड़क में धमाका, दो फीट तक उभरी सीसी सड़क

अलवर शहर की स्कीम नंबर दो कॉलोनी में अचानक तेज धमाके जैसी आवाज के साथ सीसी सड़क फट गई। देखते ही देखते सड़क का एक हिस्सा करीब दो फीट तक ऊपर उठ गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग सहमकर घरों से बाहर निकल आए।स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह सीमेंट-कंक्रीट सड़क दो साल पहले सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई थी। तेज गर्मी के कारण सड़क के नीचे गैस या तापीय दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे यह हादसा हुआ।

सड़क के बीच बने इस अचानक ब्रेकरनुमा उभार से वहां से गुजरने वाले वाहन फंसने लगे। कई कार चालकों को गाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए रास्ता बदलना पड़ा।स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। हालांकि, अब तक प्रशासन या पीडब्ल्यूडी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts