सड़क के बीचों-बीच बोरिंग से परेशान लोग, आवागमन ठप

अलवर : शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के प्रयास में जलदाय विभाग द्वारा जगह-जगह बोरिंग कराई जा रही है, लेकिन इन कार्यों में मानकों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि कई बोरिंग मुख्य सड़कों के बीचों-बीच की जा रही हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

बजाजा बाजार क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे भारी मशीन को मुख्य सड़क पर खड़ा कर बोरिंग का काम शुरू किया गया। मंगलवार शाम तक भी बोरिंग स्थल हटाया नहीं गया, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के बीच बोरिंग के कारण पूरा रास्ता बंद हो गया है। विभाग के अनुसार, हाइड्रोलॉजिस्ट ने कॉपर रोड के माध्यम से पानी की उपलब्धता इसी स्थान पर बताई, इसलिए बोरिंग वहीं की गई।

जलदाय विभाग के जेईएन हरिओम जाट ने जानकारी दी कि बोरिंग कार्य पूरा होने के बाद इसके ऊपर जाल डाल दिया जाएगा, जिससे वाहन आसानी से गुजर सकें और भविष्य में कोई दिक्कत न हो। हालांकि फिलहाल लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत नहीं मिल सकी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts