कैबिनेट मंत्री ने आक्सीजन पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा का किया अनावरण.

बांदा। प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता को कायम करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य 562 रियासतों को जोड़ने का किया। उन्होंने विभिन्न विभिन्न रियासतों को अपने अथक प्रयासों से एक कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर गांव एवं शहर में पदयात्राएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल राजनीतिक इच्छा शक्ति के धनी एवं कुशल कूटनीतिक थे। उन्होंने एक विशिष्ट भारत का निर्माण किया। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उनका बहु प्रतिक्षित सपने को जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का कार्य किया है। वह भारत की आजादी के महानायक थे। पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण गुजरात में यूनिटी ऑफ स्टेचू के नाम से किया गया है। माननीय प्रधानमंत्री ने के नेतृत्व में उनके सपनों का भारत बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा है। उन्होंने कहा कि हमें सरदार पटेल के आदर्शों एवं कर्तव्यों से सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि आज देश अखंड भारत के शिल्पी तथा भारत रत्न से विभूषित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बसु गुप्ता, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, अयोध्या सिंह पटेल, अरुण पटेल तथा पटेल सेवा संस्थान के प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष भाजपा, कल्लू सिंह राजपूत, जिला अधिकारी जे0रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts