नरैनी/बांदा। सेवा, सुशासन, एवं गरीब कल्याण के 11 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया । विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह , विशिष्ट अतिथि विधायक ओममणि वर्मा व ब्लाक प्रमुख मनफूल सिंह पटेल रहे । अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदित्य चतुर्वेदी ने किया । क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों,युवाओं और महिलाओं के हित में लगातार विगत 11 वर्षों से कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचकर कर सीधे लाभार्थियों को उनका हक दिया जा रहा है भाजपा सरकार में विधान सभा में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जा रहे है । मुख्य अतिथि संजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव गरीब किसानों और महिलाओं एवं युवा वर्ग को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है तभी आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा और हमारे प्रधानमंत्री जी का सपना पूरा होगा । बताया कि सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें । उपस्थित अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित कर विकास कार्य एवं योजनाओं की जानकारी दिया । कार्यक्रम में जिला मंत्री देवेंद्र सिंह भदौरिया , हरिराम कबीर बेदी , वीरेंद्र द्विवेदी , दिलीप सिंह राजपूत, राकेश दीक्षित ,दिलीप गर्ग, अरुण सोनी, राजेश चौरसिया, नागेंद्र मिश्रा , विपिन दीक्षित , अनुपम त्रिवेदी , आदित्य त्रिपाठी सहित लगभग एक सैकड़ा पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।















