बांदा।उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अंबेडकर नगर से मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आयोजित लाभार्थी धनराशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया गया। इसका सजीव प्रसारण महर्षि बामदेव सभागार, कलेक्ट्रेट बांदा में भी किया गया, जिसे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बांदा के समस्त तहसीलों 146 लाभार्थियों एवं बांदा मुख्यालय में 53 लाभार्थी कृषकों को 6.55 करोड़ (छह करोड़ पचपन लाख 20हजार रुपए) की धनराशि प्रतीकात्मक डेमो चेक के माध्यम से वितरित की गई। यह समस्त धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की जा चुकी है। प्रमुख लाभार्थियों में शामिल लोगों में श्रीमती शांति पत्नी रामनरेश को 5,00,000 भानुमति को 5,00,000, राजकारण को 5,00,000, शिव देवी को 1,00,000, कलावती पत्नी कुंज बिहारी को 5,00,000, तुलसा को 1,00,000 बिन्नू, अजय कुमार, सोना पत्नी राजेन्द्र, सावित्री, मती नीलम 1 लाख ., रानी, केतकी, जागेश्वरी, आशा देवी, बच्ची देवी, सुनैना देवी, जगमतिया, शारदा देवी, छानिया देवी, भोली देवी, श्रीमती आरती, ांससप पुष्पा, अनुराधा, कल्पना, कुसुम, सुनीता 1 लाख तथा शेष को भी 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा, अपर जिलाधिकारी राजेश वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर नमन मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासु , जिला पंचायत सदस्य संतराम, चंद्र शेखर, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कृषक परिवारों से संबंधित महिलाएं एवं परिजन उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया एवं लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।















