बबेरू/बांदा। मुरवल व अलिहा गांव के बीचों बीच एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई,जोगनी बस में सवार 23 लोग घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मुरवल व अलिहा गांव के बीच सोमवार की सुबह एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, जिसमें सवार स्वर शांति 23 वर्ष, क्रांति 24 वर्ष, हेमलता 35 वर्ष, रानी 30 वर्ष, रानी 24 वर्ष,से चांदनी 10 वर्ष, आरती 7 वर्ष, लक्ष्मी 17 वर्ष, संतोषी 17 वर्ष, ज्योति 31 वर्ष, उर्मिला 40 वर्ष, रिसिका 7 वर्ष, अनुराग 9 वर्ष, अंजनी 30 वर्ष, भूरी 55 वर्ष, रोहिनी 17 वर्ष, देवी चरण 33 वर्ष, अनिल 16 वर्ष, माया 23 वर्ष ,रचना 20 वर्ष ,वीरपति पत्नी राम आसरे 40 वर्ष, कल्ली पत्नी देवीदीन 25 वर्ष, नंदिनी पत्नी रामचरण 22 वर्ष, निवासी सभी राठ तहसील क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले बताए गए है। जो सभी 23 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बांदा को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया है। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है जिसमें बीरपति, कल्ली, व नंदिनी की हालत गंभीर होने पर इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वही अन्य सभी घायलों इलाज कर घर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्राइवेट बस प्रतापगढ़ से राठ जा रही थी। तभी मुरवल गांव के पास अचानक चलती बस अनियंत्रित हो गई, और सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे। शीशा तोड़कर बस में सवार सभी लोगों को बाहर निकला, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।















