राजगढ़ (अलवर) – राजगढ़-अलवर सड़क मार्ग पर अलेई ग्राम स्थित बारह महादेव मंदिर में स्थित सीताराम आश्रम में शिवदास महाराज की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
श्रद्धालुओं को दाने, पूरी और सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति भाव से भाग लिया।
श्रद्धालु नंद किशोर शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है और इसमें दूर-दूर से श्रद्धालु भाग लेते हैं।















