पहली पत्नी से तलाक के 6 साल बाद दूसरी बार दूल्हा बने बादशाह,

रैपर बादशाह दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो के मुताबिक बादशाह ने ईशा रिखी संग दूसरी शादी कर ली है. उन्होंने पहली पत्नी से तलाक के 6 साल बाद दूसरा ब्याह किया है.बादशाह की पहली पत्नी जैस्मिन मसीह थी. ये शादी की तस्वीरें ईशा रिखी की मां ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन फोटो में दोनों शादी की रस्में अदा करते दिख रहे हैं.

इस फोटो बादशाह ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने दिख रहे हैं. वहीं ईशा ने पारंपरिक लाल सलवार-कुर्ता पहना है. कुछ तस्वीरों में दोनों ने वरमाला भी पहनी हुई है. बाकी फोटोज में कपल कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहा है. एक्ट्रेस और मॉडल की मां ने इन तस्वीरों के शेयर करते हुए कपल पर प्यार लुटाया है.सिंगर ने केवल परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सादगी से दूसरी शादी की. उन्होंने अपनी शादी की भनक इंडस्ट्री के लोगों को भी नहीं लगने दी. बादशाह की शादी की फोटोज ने फैंस को हैरान कर दिया है. हालांकि अभी तक बादशाह और ईशा की तरफ से शादी की खबरों की पुष्टि नहीं की गई है.

ईशा की मां ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इन फोटोज को शेयर किया, लोग खुलकर प्यार लुटाने लगे. बादशाह के फैंस ने इस तस्वीर पर प्यार लुटाते हुए सिंगर को बधाई दी है.

कौन हैं बादशाह की दूसरी पत्नी?

ईशा रिखी ने अपने करियर की शुरुआत ‘जट्ट बॉयज पुट जट्टान डे’ से की थी, जिसमें उनके साथ सिप्पी गिल नजर आए थे. इसके बाद वह अमरिंदर गिल की फिल्म ‘हैप्पी गो लकी’ में भी दिखाई दीं. आगे चलकर उन्होंने 2014 और 2015 के दौरान मेरे यार कमीने और व्हाट द जाट जैसी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान को और मजबूत किया.

कौन थीं बादशाह की पहली पत्नी जैस्मीन मसीह?

बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से पहली शादी की थी. कपल 8 सालों तक शादीशुदा रहा था, लेकिन 2020 में कपल ने अपनी राहें अलग करते हुए तलाक ले लिया था. इस शादी से बादशाह की एक बेटी भी है जो उनकी एक्स वाइफ के साथ रहती है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts