ग्राम सठेड़ी में कृषि संकल्प अभियान-2025 के तहत हुई जागरूकता गोष्ठी

मुजफ्फरनगर के विकासखण्ड खतौली के ग्राम सठेड़ी में “कृषि संकल्प अभियान-2025” के अंतर्गत एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से 300 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार, आईआईएफएसआर के निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, पशुपालन विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।आईआईएफएसआर के निदेशक डॉ. सुनील ने खरीफ मौसम में बोई जाने वाली फसलों की उन्नत खेती विधियों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जलवायु अनुकूल फसल चयन, उर्वरक प्रबंधन और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। पशुपालन विभाग के डॉ. हुकुम सिंह ने बरसात के मौसम में पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनके लक्षणों और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने पशु टीकाकरण, साफ-सफाई और संतुलित आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला।कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार तोमर ने बासमती चावल की उन्नत खेती तकनीकों, बीज चयन, पौध संरक्षण और उचित सिंचाई प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान और सरकारी सुविधाओं से अवगत कराया।इसके अतिरिक्त, विकासखण्ड खतौली की 8 अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार की गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। यह कार्यक्रम किसानों को आधुनिक खेती की ओर प्रेरित करने और कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts