गंगा दशहरा मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, शुक्रतीर्थ घाट का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर में आगामी गंगा दशहरा मेले के दृष्टिगत जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शुक्रतीर्थ गंगा घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से सुनिश्चित की जाएं।मुख्यमंत्री के संभावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए शमन दास आश्रम का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, जलापूर्ति, शौचालय, बिजली, पार्किंग, स्नान घर और पुलिस व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा घाट पर महिलाओं के लिए अलग स्नान घर बनाए जाएं और सुरक्षा की दृष्टि से घाट पर नावों और गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। घाट की बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।निरीक्षण के अंतर्गत गंगा घाट पर जिला प्रशासन की ओर से श्रमदान भी किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, उप जिलाधिकारी जानसठ, एएमए योगेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सभी विभाग समन्वय बनाकर तैयारी सुनिश्चित करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts