मुजफ्फरनगर में आयोजित आशा सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भरा कार्यक्रम

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर| जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा पंजाबी बारात घर, भोपा रोड पर आयोजित आशा सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ आशाओं को 5000, 2000 और 1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें स्वागत गीत, नाटिकाएं, और नृत्य शामिल थे। सभी प्रतिभागी आशाओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। तीन बीसीपीएम (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर) को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। बुढ़ाना ब्लॉक के बीसीपीएम हरविंदर को प्रथम पुरस्कार, खतौली ब्लॉक की कविता देवी को द्वितीय, और मोरना की विजय शर्मा को तृतीय पुरस्कार मिला।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार को धन्यवाद दिया और आशा बहनों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts