जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है, जिसमें 25 प्रमुख वादों का उल्लेख किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इस संकल्प पत्र को जारी करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर हमेशा से बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण रहा है और पार्टी ने इसे भारत का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए लंबे समय से संघर्ष किया है।
संकल्प पत्र में कुछ प्रमुख वादे इस प्रकार हैं:
- जम्मू-कश्मीर की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए 20% कोटा
- आईटी हब की स्थापना
- जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना
अमित शाह ने अनुच्छेद-370 के बारे में भी टिप्पणी की, इसे इतिहास का हिस्सा बताते हुए यह स्पष्ट किया कि इसे अब पुनः लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र पर भी हमला बोलते हुए कहा कि अनुच्छेद-370 की वापसी की कोई संभावना नहीं है।
आइए जानते हैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से बीजेपी ने कौन से 25 वादे किए हैं.







नेशनल कॉन्फ्रेंस के एजेंडा को कांग्रेस का समर्थन
अमित शाह ने कहा कि बड़ी दुख की बात है कि एनसी (नेशनल कॉन्फ्रेंस) का एजेंडा मैंने पढ़ा है. इसे कांग्रेस ने मूक समर्थन दिया है. मैं बता देना चाहता हूं कि अनुच्छेद-370 कभी वापस नहीं आ सकता. इसकी वजह से ही अलगाववाद पनता था, जो आतंकवाद को बढ़ावा देती थी. जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा की थी. 10 साल में 59 कॉलेजों को मान्यता मिली है.
आरक्षण को आपको छूने नहीं देंगे
नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा, मैंने एनसी की एजेंडा पढ़ा. उमर अब्दुल्ला को बताना चाहता हूं कि हम गुज्जर बकरवाल और पहाड़ियों के आरक्षण को आपको छूने नहीं देंगे. जम्मू-कश्मीर को सरप्लस देने वाला स्टेट बनाएंगे. कश्मीर में 370 के कारण रिजर्वेशन संभव नहीं था. मोदी सरकार ने 370 को हटाया और आरक्षण संभव हुआ. पहले गुज्जर बकरवाल को जो आरक्षण नहीं मिलता था, वो अब मिलता है.
जम्मू-कश्मीर के लोगों को डेमोक्रेसी में भरोसा
गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हुआ 58 फीसदी मतदान एक रिकॉर्ड है, जो बताता है कि जनता को डेमोक्रेसी में कितना विश्वास है. 2023-24 में ऑर्गेनाइज्ड स्टोन पेल्टिंग की एक भी घटना नहीं हुई. एक भी ऑर्गेनाइज्ड हड़ताल नहीं हु़ई. 30 साल बाद घाटी में थिएटर चालू हुए हैं. 32 साल बाद ताजिया निकला है. अमरनाथ यात्रा और वैष्णो देवी यात्रा अच्छी हुई है.
जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था, है और रहेगा
उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2024 तक ये दस साल जम्मू-कश्मीर की शांति और विकास के रहे. 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद-370 को नरेंद्र मोदी सरकार खत्म किया. अनुच्छेद-370 युवाओं के हाथ में किताब की जगह हथियार पकड़ाता था. जम्मू-कश्मीर हमेशा भारत का हिस्सा था, है और रहेगा. अमित शाह ने कहा कि आज देशभर के बच्चे जम्मू-कश्मीर पढ़ने आ रहे हैं. 6 हजार करोड़ की लागत से दो AIIMS खोले गए हैं. 22 हजार करोड़ की लागत वाला हाइड्रो प्रोजेक्ट पूरा किया जा रहा है.
संकल्प पत्र जारी करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा, मोदी सरकार में जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हो रहा है. जम्मू-कश्मीर अब आतंकवाद के केंद्र से पर्यटन के केंद्र में तब्दील हो गया है. मैं अपने दो दिवसीय दौरे पर जम्मू के लिए रवाना हो रहा हूं. वहां मैं पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन करूंगा. कल कार्यकर्ता सम्मेलन में अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करूंगा.
https://x.com/AmitShah/status/1831902356235288784?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1831902356235288784%7Ctwgr%5E405414b431ffaa7803b5a5d4ce5ea99b9be9f4a6%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Felections%2Fjammu-kashmir-election-bjp-manifesto-amit-shah-prime-minister-narendra-modi-ravinder-raina-2818832.html
नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र में अलगाववाद की बात
पार्टी के संकल्प पत्र जारी होने से पहले बीजेपी नेता निर्मल सिंह ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां आ रहे हैं. यह संकल्प पत्र जम्मू-कश्मीर के पुनर्निर्माण के लिए है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणापत्र में अलगाववाद की बात की गई है. कांग्रेस का घोषणापत्र भी जारी नहीं हुआ है. हो सकता है कि वो नेशनल कॉन्फ्रेंस के घोषणा पत्र पर ही काम करें. कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस की ‘बी’ टीम की तरह काम करेगी.
जम्मू-कश्मीर में कब होगी वोटिंग
जम्मू-कश्मीर में करीब एक दशक बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. केंद्र शासित प्रदेश की 90 सीटों पर 3 चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 18 सिंतबर को मतदान होगा. दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्तूबर को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी.















