बांदा। विश्व हिन्दू महासंघ के ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम को होने वाली केन जल महा आरती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म को विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति ने अपना भरपूर समर्थन दिया। इस दौरान केन जल महा आरती कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म का समर्थन देते हुए कहा कि यह फिल्म योगी जी के जीवन संघर्ष को दर्शाती है कि कैसे उन्होंने एक निचले स्तर से चलते हुए अपनी मेहनत से एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया और एक प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे है जिन्हें जनता का भी पूरा समर्थन प्राप्त है और जनता उनके कार्यों की सराहना करती दिखती है। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित समिति के जिलाध्यक्ष एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों को देखना चाहिए और उनके संघर्ष को भी देखना चाहिए कि कितनी मेहनत की पश्चात उन्होंने अपनी छवि को एक बड़े स्तर पर पहुंचाने में कितना संघर्ष किया है और एक सन्यासी व्यक्ति बनकर अपना सब कुछ त्यागकर केवल दूसरों के लिए लड़ाई लड़ी हालांकि इस बड़े संघर्ष में उनके साथ कई घटनाएं भी हुई लेकिन वो कभी हारे नहीं और अपने कदम कभी पीछे नहीं हटाए और सभी के लिए आगे आकर संघर्षरत रहे जोकि जनता के प्रिय और पसंदीदा नेता बने और जो जनता के सुख दुख के लिए हमेशा तत्पर रहे। इस दौरान कार्यक्रम में कई मुख्य अतिथि के रूप में आरती स्थल पर पधारे और केन मां की आरती संपन्न की।
केंद्रीय नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू जी का जन्मदिन केन नदी घाट पर धूमधाम से मनाया गया इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत नगर पालिका अध्यक्ष बांदा प्रतिनिधि अंकित बासु नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्र चौधरी गोपाल चंद्र अवस्थी प्रेम गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल लाखन सिंह राजपूत शिवम सिंह चौरसिया दीपक शुक्ला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम विनय गुप्ता विक्की जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया पुष्पा देवी प्रेमचंद गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















