भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर।थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ का व्यापार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.700 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि थाना पुलिस कसेरवा नहर पुलिया पर चेकिंग अभियान चला रही थी । इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध नशीला पदार्थ 8.700 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई । पुलिस आरोपी को थाने ले आई । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आरिफ पुत्र इकराम निवासी गांव कसेरवा बताया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर चालान कर दिया ।















