स्विगी-ज़ोमैटो से खाने-पीने का सामान मंगाना हुआ महंगा, प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई।फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और जोमैटो ने ग्राहकों को जोरदार झटका दिया है. दोनों प्लेटफॉर्म से खाना मंगाना थोड़ा और महंगा हो गया है. कंपनी ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा दिया है इन कंपनियों ने बेंगलुरु और दिल्ली जैसे मार्केट में ग्राहकों से प्रति ऑर्डर लिए जाने वाले प्लेटफॉर्म फीस को 20 फीसदी बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है.
Massively reduced ordering from Swiggy/Zomato, down to just once maybe on a weekend, like today and noticed their "platform" charge is now Rs. 6
Happy that I weaned myself off the daily ordering. They also take 30% from restaurants, btw.
— Deepak Shenoy (@deepakshenoy) July 13, 2024
इन बाजारों में पहले इन कंपनियों द्वारा 5 रुपये वसूले जा रहे थे. बेंगलुरु में स्विगी वर्तमान में 7 रुपये का प्लेटफॉर्म फीस भी चीर्ज कर रहा है, जिसे हटा दिया गया है. बता दें कि दोनों कंपनियों ने पिछले साल प्लेटफॉर्म शुल्क शुरू किया था, जो शुरू में 2 रुपये प्रति ऑर्डर था.
कंपनियां क्यों ले रही हैं प्लेटफॉर्म फीस
जोमैटो और स्विगी अपने ओवरऑल रेवेन्यू और प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म फीस के साथ प्रयोग कर रहे हैं. जनवरी में स्विगी ने सेलेक्टेड यूजर्स के लिए 10 रुपये का प्लेटफॉर्म फीस दिखाई था, जो उस समय कई यूजर्स से लिए जा रहे 3 रुपये से काफी ज्यादा थी. 10 रुपये का चार्ज वास्तव में यूजर्स से नहीं लिया गया था, जहां उन्हें ज्यादा फीस दिखाई गई थी और फिर फाइनल पेमेंट के समय 5 रुपये का चार्ज लिया गया था.
Swiggy और Zomato से खफा हुए कैपिटल माइंड के सीईओ
कैपिटल माइंड के सीईओ दीपक शेनॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्लेटफॉर्म फीस कस्टमर को तंग करने वाली है. इसलिए मैंने अब स्विगी और जोमाटो से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. ऐसा करके मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने लिखा कि यह कंपनियां हर ऑर्डर पर कस्टमर से 6 रुपये ले रही हैं. इसके अलावा ये लोग रेस्टोरेंट से भी 30 फीसदी लेते हैं.















