भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। कस्बे में शिया सोगवारों ने हजरत इमाम हुसैन की याद में जुलूस ए अलम निकाला। कस्बे में शिया सोगवारों ने मुहर्रम की सात तारीख को हजरत इमाम हुसैन की याद में इमामबारगाह से जुलूस ए अलम निकाला । जुलूस ए अलम में अली अब्बास , जमाल अब्बास , सावेज व शाहनवाज ने नौहाख्वानी की । जुलूस ए अलम में शिया सौगवारों ने हजरत हुसैन की याद में मातम किया । जुलूस ए अलम कस्बे के मौ0 दरबार , मेन बाजार , मौहल्ला कस्सावान , गढ़ी वाली मस्जिद होता हुआ वापस इमामबारगाह पर संपन्न हुआ । इस दौरान जमाल अब्बास , अमानत अली , लताफत हुसैन , सरताज हुसैन , मौहम्मद वसी , खुर्शीद अली व शाहनवाज हुसैन आदि शिया समुदाय के लोग मौजूद रहे ।















