अखिलेश यादव ने भेजी चादर, कलियर शरीफ में अमन-भाईचारे और सपा की कामयाबी की हुई दुआ

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कलियर शरीफ में हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर चादर पेश की गई। यह चादर अखिलेश यादव ने देश में अमन, शांति और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से भेजी थी। उनके प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद कादिर राणा और सपा नेता माजिद सिद्दीकी कलियर शरीफ पहुंचे। यहां उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाकर न सिर्फ देश की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ की, बल्कि 2027 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की भी प्रार्थना की।

इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक समेत पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मूल उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, शांति और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। चादर चढ़ाने की परंपरा इसी भाईचारे की मिसाल है, जो हर धर्म और मजहब के लोगों को जोड़ने का काम करती है।

कलियर शरीफ की दरगाह पर हर साल देशभर से लाखों जायरीन आते हैं और यहां अमन-शांति की दुआ करते हैं। सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा से जनता के बीच भाईचारे और विकास की राजनीति के पक्षधर रहे हैं। इसी सोच के तहत उन्होंने हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर चादर भेजी, ताकि समाज में एकजुटता और मेलजोल का संदेश पहुंचे। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts