आखिर कहां है अतीक परिवार की ये तीन महिलाएं ? ढूंढते-ढूंढते थक गई पुलिस

अतीक अहमद की मौत ने अचानक ही देश को हैरान कर दिया था. किसने सोचा था कि इतने बड़े बदमाश की हत्या मीडिया के सामने ही कर दी जाएगी. खैर, इंसान अपने कर्म के आधार पर अपना अंजाम पाता है और ये बात अतीक अहमद पर फिट बैठती है.हालांकि, अतीक की मौत के बाद से उसके परिवार की तीन महिलायें गायब है. पुलिस इन तीनों को ढूंढ-ढूंढकर थक गई लेकिन इनका कहीं नामोनिशान नहीं मिल पा रहा है.

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन लंबे समय से गायब है. उसके ऊपर पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा है. लेकिन अब प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा के ऊपर भी इनामी राशि घोषित कर दी है. जो भी इनकी जानकारी देगा, उसे इनाम के तौर पर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपए दिए जायेंगे.

लगातार भाग रही है अतीक की पत्नी

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक़, अतीक की पत्नी और जैनब फातिमा इन दिनों एक साथ ही रह रही है. पहले दोनों अलग-अलग फरार थी. लेकिन अभी साथ रह रही है. इतना ही नहीं, अतीक की बहन भी अपनी भाभी के साथ रह रही है. यानी अगर इन्हें ढूंढने में पुलिस को सफलता मिलती है तो एक साथ तीनों ही पकड़ी जाएगी. पुलिस लगातार इन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है.

लोगों से मांगी मदद

अब प्रयागराज पुलिस ने तीनों पर इनामी राशि घोषित कर दी है. इसके पीछे मकसद है लोकल लोगों के जरिये तीनों को पकड़ना. पुलिस छोटे से सुराग पर भी सर्च ऑपरेशन चला रही है. इससे पहले पुलिस को जानकारी मिली कि वो धूमनगंज के हटवा गांव में छिपी है. पुलिस ने तुरंत वहां तलाशी ली. लेकिन तीनों ही वहां से भागने में सफल हो गई.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts