भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार द्वारा संभावित बाढ़ क्षेत्र के कई ग्रामों का किया गया निरीक्षण। संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश। शासन प्रशासन आपके साथ है, सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने आज बाढ़ संभावित बाढ़ क्षेत्र दौरा कर राहत चौपाल लगाई। उन्होंने आज मजलिस तौफीर, जानसठ शेरपुर खादर, जिंदावाला, चमरावाला, बढ़ीवाला, सदर में स्थलीय निरीक्षण कर ग्राम वासियों के साथ वार्ता कर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है किसी को कोई दिक्कत नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहाँ की बाढ़ जैसी आपदा आने पर सभी आपदा प्रबंधन की व्यवस्था रहेगी,इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
















