उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपने चुनावी अभियान में लगी हुई है. पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है. इस दौरान पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि 5 साल अंधेरी कोठरी की तनहाई में रहा. और आपके सामने आधा जिंदा इंसान हूं. पार्टी प्रमुख अखिलेश की तारीफ में आजम खान ने कहा कि इंशाअल्लाह ये बहुत आगे होंगे.उन्होंने जेल में गुजारे अपने बुरे को याद करते हुए कहा कि हम नफरत और घृणा के दौर से गुजरे हैं. अपने अनुभव को शेयर करते हुए आजम खान ने कहा कि हमें मार देना बेहतर होता क्योंकि अंग्रेजों ने भी इतना जुल्म नहीं किया था.
समाजवादी पार्टी के मेनिफेस्टो जारी होने से पहले आजम खान ने कहा, “ये महज मेनिफेस्टो नहीं और कोई आसमानी किताब नहीं जितना लिख दिया कह दिया उतना होगा बल्कि जब जरूरत होगी तो जो जरूरत होगी वो भी होगा.” उन्होंने आगे कहा, “जो लोग आपको परेशान कर रहे हैं उनका कद अपने बढ़ा दिया लेकिन कल से मैंने कोशिश की है कि वो कुछ बीमारी से निजात पा जाए.”
किसी भी पार्टी का नाम लिए बगैर आजम खान ने कहा, “देखिए, उनके सामने कोई बड़ा टारगेट नहीं है. उनके सामने बहुत छोटा सा टारगेट है कि किस तरह से वो सरकारें न बनने दें. किसी का खेल बिगाड़ देना ये बहुत छोटा सा, बहुत घटिया और शर्मनाक मंसूबा है.” उन्होंने आगे कहा कि खुद तो कुछ नहीं बन सकते और न ही बना सकते, लेकिन खेल बिगाड़ दे ये मंसूबा है, उसे आप अच्छी तरह समझते हैं.















