Nvidia के CEO जेनसन हुआन मामले में नया खुलासा हुआ है. जेनसन और चीनी जासूस एलिस हुआन की पहली मुलाकात मार्च 2024 में हुई थी. इसी के एक महीने बाद यानी अप्रैल 2024 में दोनों ताइपे के कॉकटेल बार में मिले थे. इसके बाद दोनों रिश्ते में आए. जून 2024 में पहली बार दोनों की तस्वीर सार्वजनिक हुई. तस्वीर सार्वजनिक होने के बाद ही अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई हरकत में आई.वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक एफबीआई जांच के बीच में जेनसन हुआन ने सभी से माफी मांगी है. वहीं जांच एजेंसी यह पता करने में जुटी है कि एलिस हुआन ने चीन के साथ कौन-कौन सी जानकारियां साझा कीं?
एलिस पर 50 हजार चिप तस्करी का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक एलिस की कंपनी मेगा स्पीड सिंगापुर से चल रही थी. उसके मलेशिया में डेटा सेंटर्स है. पिछले 2 साल में मेगा स्पीड ने Nvidia से 1.36 लाख चिप खरीदी. प्रकरण सामने आने के बाद Nvidia ने जांच की तो 86 हजार चिप के इस्तेमाल की जानकारी मिल गई लेकिन 50 हजार चिप का पता नहीं चला.ये चिप चीन में तस्करी के रास्ते पहुंचने की आशंका है. इसके अलावा डेटा सेंटर्स का इस्तेमाल भी चीन की कंपनियों के करने की आशंका है. हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि जासूसी के आरोप बेबुनियाद है. मेगा स्पीड भी इन आरोपों का पहले ही खंडन कर चुकी है.
हुआन को कैसे फंसाया, कितने पैसे मिले?
1. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक जून 2024 में एलिस ने अपने दोस्त से कहा कि मैं एक इशारे पर जेनसन हुआन को बुला सकती हूं. उसके दोस्त ने जब उसे ऐसा करने के लिए कहा तो एलिस ने ऐसा किया. हुआन दौड़े-दौड़े एलिस के पास गए. 2023 में मेगा स्पीड की स्थापना से पहले एलिस चीन की ब्रॉडकास्ट मीडिया में काम कर रही थी.
2. एलिस और जेनसन को अक्सर ताइपे में देखा जाता था. दोनों के बीच बिजनेस डील भी यहीं पर होती थी. अब अमेरिकी एजेंसी यह पता लगा रही है कि कौन-कौन सी डील नियम के विरूद्ध जाकर किए गए?
3. रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में एलिस की कंपनी 3 करोड़ रुपए की थी, जो 2024 में बढ़कर 300 करोड़ की हो गई. वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक चीन की तरफ से एलिस की कंपनी में पैसे इन्वेस्ट किए गए थे. ये पैसे एलिस को इसलिए मिले थे, ताकि उसकी कंपनी का नेटवर्थ बड़ा दिखाई दे.















