एसपी ने लौह पुरूष के चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई गयी राष्ट्रीय एकता की शपथ

बांदा। “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा पुलिस कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को सत्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता, अखण्डता व आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी । पुलिस कार्यालय में ही अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टाक व क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गई । इसी क्रम में पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी पर पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा, राष्ट्र की एकता, अखण्डता व आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts