एयरहोस्टेस की तस्वीरों और फर्जी पासपोर्ट से बेनकाब हुआ चैतन्यानंद

आगरा से गिरफ्तार किए गए स्वयंभू संत चैतन्यानंद सरस्वती के काले कारनामे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में उसके मोबाइल से कई एयर होस्टेस के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें और लड़कियों की व्हाट्सएप डीपी के स्क्रीनशॉट मिले हैं। पुलिस के अनुसार बाबा तभी जवाब दे रहा है जब उसके सामने पुख्ता सबूत रखे जा रहे हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 1998 में वसंत कुंज स्थित शारदा पीठ को उपराज्यपाल ने एक प्लॉट आवंटित किया था, जिस पर मठ बनाया गया। आरोपी को सीमित कार्यों के लिए मठ का अटॉर्नी नियुक्त किया गया था, लेकिन 2008 में उसने धोखाधड़ी से संस्थान का नाम बदलकर “शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट” कर दिया। इसी दौरान करीब 40 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई और संपत्ति को अवैध रूप से किराए पर दिया गया।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि चैतन्यानंद के पास दो फर्जी पासपोर्ट मिले हैं। पहला स्वामी पार्थ सारथी और दूसरा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के नाम से बनवाया गया। 60 वर्षीय आरोपी अगस्त से फरार था और बार-बार भेष बदलकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा था।

उसके खिलाफ छात्राओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। 17 छात्राओं ने बयान दिया है कि बाबा ने उनके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर मानसिक प्रताड़ना दी। छात्राओं की उपस्थिति काटी जाती, अंक घटाए जाते और डिग्री रोक ली जाती। पीड़िताओं की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई और आखिरकार चैतन्यानंद पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts