क्वेटा में बड़ा विस्फोट, पूर्व सीएम की गाड़ी के पास धमाका से मचा हड़कंप

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा एक बार फिर से दहला देने वाली वारदात का शिकार हुआ है। शहर के जिन्ना रोड पर जोरदार विस्फोट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज दूर तक सुनी गई और आसपास का इलाका धुएं से भर गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह धमाका बलूचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी के पास हुआ। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि धमाके का सीधा निशाना वही थे या फिर यह किसी अन्य साजिश का हिस्सा था। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और रेस्क्यू टीमों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों और दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए। अब तक इस विस्फोट में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।

क्वेटा और बलूचिस्तान लंबे समय से आतंकी घटनाओं और उग्रवादी गतिविधियों का केंद्र रहे हैं। आए दिन यहां धमाकों और हमलों की खबरें आती रहती हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और जांच एजेंसियां विस्फोट के कारणों और जिम्मेदारों का पता लगाने में जुट गई हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts