मुजफ्फरनगर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 80 शिकायतें दर्ज

मुजफ्फरनगर, तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान राशन कार्ड, भूमि विवाद, चकबंदी, वन विभाग, श्रम विभाग, वॉटमाप विभाग, पेंशन, विद्युत और सड़क संबंधी कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपकर तय समय में पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts