मुज़फ्फरनगर के खतौली तहसील में प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस और विकास से जुड़ी शिकायतों को सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को मौके पर जाकर शिकायतों का 100% निस्तारण करने का आदेश दिया। महिला अपराध से संबंधित मामलों की जांच को प्राथमिकता देने की भी हिदायत दी गई।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।















