हार्ट अटैक कोई मामूली हेल्थ समस्या नहीं है, बल्कि ये इतनी खतरनाक होती है कि व्यक्ति को मौत की नींद सुला दें अगर उसे वक्त पर इलाज न मिले. कुछ सालों पहले तक हार्ट अटैक का खतरा सिर्फ बुजुर्गों में बना रहता था, लेकिन अब इसका खतरा युवाओं में भी बरकरार है. हालांकि, अगर सही टिप्स को अपनी डेली-रूटीन का हिस्सा बनाया जाए, तो हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है.
हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे (World Heart Day) मनाया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को दिल की सेहत के प्रति जागरूक करना और हृदय रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना है. खराब लाइफस्टाइल के कारण दिल की सेहत पर असर पड़ता है, जिस कारण व्यक्ति बीमार रहने लगता है और कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है.
हार्ट अटैक की मुख्य वजहें
हार्ट अटैक भले ही अचानक से कभी भी आ सकता है, लेकिन हालात एकदम से नहीं बनते, बल्कि व्यक्ति की ही कुछ आदतों और समस्याओं के कारण हार्ट अटैक की स्थिति बनती है. इसमें बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना और गुड कोलेस्ट्रॉल का काम होना, बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, परिवार में पहले किसो को दिल से जुड़ी बीमारी हो, धूम्रपान, मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी की कमी.
अच्छी डाइट लें,
हार्ट अटैक खतरे को कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट का शामिल करें, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी हो. Harvard Health Publishing के अनुसार, फल, सब्जियां, साबुत अनाज, कम फैट वाले डेयरी उत्पाद, फलियां, नट्स, बीज, जैतून का तेल और ओमेगा-3 जैसी डाइट को शामिल करें.
पूरी नींद लें
हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी और पूरी नींद लेने की आदत डालें. अक्सर लोग रातभर जागते हैं और 4-5 घंटे की नींद लेकर सुबह अपने कामों में लग जाते हैं. हालांकि, जरूरी है कि शरीर की जरूरत के हिसाब से 6-7 घंटे की पूरी नींद लें और जल्दी सोने की आदत डालें.















