सेमफोर्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम,

औरैया। यातायात माह-2026 के तहत बुधवार को औरैया पुलिस की यातायात शाखा की ओर से सेमफोर्ड स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा का महत्व समझाना रहा।

कार्यक्रम में यातायात प्रभारी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की जानकारी दी। साथ ही सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और सुरक्षित आवागमन के नियमों के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को यातायात प्रभारी, विद्यालय के डायरेक्टर एवं वाइस प्रिंसिपल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलकूद के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।औरैया पुलिस की ओर से बताया गया कि यातायात माह के दौरान जनपद में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts