कैराना तहसील दिवस में क्षेत्र के गांव मवी निवासी इदरीश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और निकाह से मुकर जाने का आरोप लगा है। दिल्ली निवासी एक महिला शनिवार को 12 बजे शिकायत लेकर पहुंची। महिला का आरोप है कि उसके कहने पर उसने अपने पति से तलाक ले लिया और आरोपी के साथ रहने लगी। अब आरोपी निकाह करने से इनकार कर रहा है और दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
शनिवार, 17 अक्टूबर को तहसील कैराना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में महिला ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। आरोप है कि गांव मवी निवासी इदरीश कई वर्षों से उसके संपर्क में था और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।
महिला के अनुसार, आरोपी उसे अपने गांव मवी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इदरीश ने उससे निकाह करने का वादा किया और इसके लिए उसे अपने पति से तलाक लेने को कहा। महिला का कहना है कि उसने आरोपी के वादे पर भरोसा करके तलाक ले लिया और उसके साथ रहने लगी।शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह लगातार आरोपी से निकाह करने के लिए कहती रही, लेकिन वह उसे टालता रहा। अब उसने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि निकाह के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
उसे यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। महिला ने शिकायती पत्र में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी शिकायत पर सुनवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह लगातार आरोपी से निकाह करने के लिए कहती रही, लेकिन वह उसे टालता रहा। अब उसने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि निकाह के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।उसे यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। महिला ने शिकायती पत्र में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी शिकायत पर सुनवाई की मांग की है।















