भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। क्रांति सेना राष्ट्रीय कार्यालय प्रकाश चौक पर पदाधिकारियों की एक सूक्ष्म बैठक के माध्यम से, क्रांतिसेना प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा व किसान क्रांति सेना मण्डल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी किया कि। आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा सांकेतिक ट्रैक्टर मार्च प्रदर्शन अनुशासनात्मक रूप से किसान हित में सरहनीय रहा है। किसान क्रांति सेना प्रमुख रूप से किसानों के प्रति सहानुभूति के आधार पर इस सांकेतिक ट्रैक्टर प्रदर्शन मार्च का समर्थन करती है, और सरकार से यह मांग भी करती है कि किसान संगठनों व किसानों की मांग को देखते हुए किसान संबंधित समस्त समस्याओं के समाधान हेतु तत्परता से उपाय किए जाएं। और स्थानीय स्तर के अलावा भी जहां-जहां किसान आंदोलनरत है सरकार को चाहिए कि उनसे वार्ता कर उनके समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए बैठक में मुख्य रूप से मनोज सैनी प्रदेश महासचिव क्रान्ति सेना, शरद कपूर मण्डल अध्यक्ष क्रान्ति सेना, लोकेश सैनी जिलामहासाचिव क्रान्ति सेना, संजीव वर्मा जिला उपाध्यक्ष, अनिल चौधरी ,शैलेन्द्र विश्वकर्मा, संजय पाल, जितेन्द्र गोस्वामी, शैंकी शर्मा, आदि उपस्थित रहे।















