बदमाशों ने दुकानदार से की मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

यूपी:देवरिया जनपद के एकौना थाना क्षेत्र के पचलड़ी गाँव में दर्जनों नकाब पोश बदमाशों ने देर शाम एक दुकान में मारपीट कर लूट पाट करने लगे दुकानदार के विरोध करने पर दुकान में तोड़कर फरार हो गये यह पूरी घटना 24 फरवरी 2024 की हैं वही पीड़ित दुकानदार का कहना हैं की बाइक सवार दर्जनों बदमाश ने रात 9 बजे दुकान पर हमला बोल दिये । और दुकान की तोड़फोड़ एवं मारपीट करते नजर आए। जिसका करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है।इसकी शिकायत दुकान मालिक अनीता सिंह ने थाने पर कि तो थानेदार साहिबा ने तहरीर को बदलवा दिया। पीड़िता का आरोप है। वही आसपास के दर्जनों दुकानदारों ने अपनी बात में यह पुष्टि की यह घटना सत्य है रात्रि लगभग 9:00 के करीब मुंह बांध कर 10 से 15 लोगों ने अनीता देवी के बेटे एवं पति को लाठी डंडों से मरने पीटने लगे एवं दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान से कुछ नगद रूपये और सामान भी लूट ले गए। इस घटना से आहत दुकानदारों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस सख्त कार्रवाई दोषियों पर नहीं करती है तो हम सभी चक्का जाम करेंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts