पेराई सत्र से पहले कोल्हू संचालकों की बैठक,

मुजफ्फरनगर। पेराई सत्र शुरू होने से पहले जिले में कोल्हू संचालकों पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कोल्हू संचालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सुबह 11:30 बजे कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदूषण अधिकारी गीतेश चंद्रा करेंगे। इसमें जिलेभर के सैकड़ों कोल्हू संचालकों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक के दौरान कोल्हू संचालकों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए लागू नियमों और मानकों की जानकारी दी जाएगी। अधिकारियों की ओर से CAQM के नए नियमों के साथ-साथ APCD और OCEMS लगाने की प्रक्रिया एवं उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। संचालकों को यह भी समझाया जाएगा कि पेराई के दौरान प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

हर साल सर्दी के मौसम में कोल्हुओं से निकलने वाले धुएं को लेकर प्रदूषण की समस्या सामने आती है। इसका असर मुजफ्फरनगर सहित आसपास के क्षेत्रों और NCR के वायु गुणवत्ता सूचकांक पर भी पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रदूषण अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कोल्हू संचालकों को प्रदूषण नियंत्रण के नियमों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे निर्धारित मानकों का पालन करते हुए संचालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि बैठक के माध्यम से संचालकों को पहले ही सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया जाएगा, जिससे पेराई सत्र के दौरान प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts