पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में ₹10 हज़ार रुपए का इनामी घायल बदमाश की गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित वांछित गौकश अभियुक्त घायल को पुलिस ने किया गिरफ्तार जिस कें कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद।अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सन्त प्रसाद उपाध्याय एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम की ग्राम मीरापुर के पास,रजवाहे पर बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 10 हजार रूपये का इनामी वांछित गौकश अभियुक्त घायल गिरफ्तार किया गया,घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा मय 1 खोखा कारतूस व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts