दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत.

बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के बगिया गांव के पास बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान गुड्डू यादव (25 वर्ष) पुत्र रामाधार यादव, निवासी बिछवाही, थाना चिल्ला के रूप में हुई है। परिजन पुत्तन ने बताया कि गुड्डू कबरई से गिट्टी लेकर बिंदकी जाया करता था। बीती रात भी वह गिट्टी लेने के लिए कबरई जा रहा था। तभी बगिया के पास बांदा की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। गुड्डू चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाई भी ट्रक चलाते हैं, जबकि बड़ा भाई किसानी करता है। गुड्डू पिछले 6 वर्षों से ट्रक चला रहा था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिजनों ने रोते हुए बताया कि दीपावली पर दो दिन गांव में त्योहार मनाकर गुड्डू गया था। किसी को नहीं पता था कि यही उसकी आखिरी दीपावली होगी।घटना की जानकारी मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी राजेश मौर्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts