जिला पंचायत अध्यक्ष डा निर्वाल ने किया राम भक्तों का स्वागत,अयोध्या धाम से जैसे ही रामभक्तो को लेकर आई ट्रेन स्टेशन पर पहुंची सारा वातावरण हुआ।

मुज़फ्फरनगर जनपद। के रेलवे स्टेशन पर अयोध्या धाम से जैसे ही रामभक्तो को लेकर आई ट्रेन स्टेशन पर पहुंची सारा वातावरण जय श्री राम के उद्घोष और नारों से गुंजायमान हो उठा ।

जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी ,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और अनेक नागरिकों ने रामभक्तों का स्टेशन पर पुष्प वर्षा करके और धर्म ध्वजा लहराकर स्वागत अभिनंदन किया। डा निर्वाल ने राम भक्तों को तिलक लगाया और सभी की कुशल क्षेम पूछी । राम भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था । सभी रामभक्तों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई थी । डा निर्वाल ने कहा कि भगवान श्री राम के दिव्य धाम के दर्शनों के लिए जाने वालों को अलौकिक आनंद की प्राप्ति हो रही है और यह सब प्रधान मंत्री मोदी और भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में लगे रहे और जान गवाने वाले राम भक्तों के प्रयासों का परिणाम है । इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य सचिन करानिया , तरुण पाल ,कार्य अधिकारी सुधीर पाल,वरिष्ठ लिपिक अक्षय शर्मा ,जिला मंत्री वैभव त्यागी , क्षेत्रीय मंत्री डा पुरषोत्तम , सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा , कार्यक्रम में व्यवस्था प्रमुख शिल्पी राज वत्स ,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष अक्षय कुमार शर्मा ,जिला पंचायत कर्मी सुरेंद्र कुमार ,जय वीर , सतीश मालिक ,प्रतिभा देवी ,राकेश कुमारी , सहकारिता प्रकोष्ठ से रविन्द्र चौधरी , पंडित सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts