जानसठ फ्लाईओवर पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर घायल,

खतौली। थाना खतौली की भूड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत जानसठ फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान यासिर पुत्र जमाल, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी न्यू आबादी खतौली के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजन घायल को उपचार के लिए मेरठ स्थित मृत्युंजय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी गई। वहीं, घायल के मामा हामिद को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। युवक की गंभीर हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं।

हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर पर यातायात व्यवस्था और वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts