छात्राओं ने ली शपथ, “न बाल विवाह करेंगे, न होने देंगे.

बाँदा। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर बांदा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एक ऐसा कार्यक्रम हुआ, जिसने छात्राओं के मन में नई चेतना जगा दी। थाना एएचटी, एसजेपीयू, बाल संरक्षण इकाई और विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त टीम ने छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक किया। जैसे ही टीम ने छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में बताया, पूरा हॉल शांत हो गया।

छात्राओं को समझाया गया कि बाल विवाह उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता और उज्ज्वल भविष्य में सबसे बड़ी बाधा है। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने एक स्वर में संकल्प लिया हम न तो स्वयं बाल विवाह का समर्थन करेंगी, और न ही अपने आसपास किसी को ऐसा होने देंगी। हम अपने परिवार और समाज को भी इस कुप्रथा के खिलाफ जागरूक करेंगी। संयुक्त टीम ने छात्राओं से अपील की कि वे जागरूक नागरिक बनकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाएं। इस कुरीति को समाप्त करने के लिए प्रशासन, पुलिस, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आमजन की सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts